About Us

About Us – हमारे बारे में

जानिए CSC VLE Help पोर्टल के पीछे की कहानी और हमारा उद्देश्य।

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम कन्हैयालाल (Kanhaiyalal) है। मैं एक स्वतंत्र सॉफ्टवेयर डेवलपर, ब्लॉगर और डिजिटल सेवा मिशन से जुड़ा हुआ हूँ। मैंने भारत के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में काम करने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों और वीएलई (VLE) भाइयों की तकनीकी समस्याओं को आसान बनाने के लिए इस हेल्प पोर्टल CSC VLE Help (csc.vle.one) की शुरुआत की है।

इस ब्लॉग को शुरू करने का उद्देश्य

एक वीएलई के रूप में, मैंने खुद महसूस किया है कि जब भी डिजिटल सेवा पोर्टल पर कोई नया अपडेट आता है (जैसे हाल ही में आया Geo-Location नियम) या यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा पुराने बायोमेट्रिक डिवाइस बंद करके नए L1 ड्राइवर्स अनिवार्य किए जाते हैं, तो हमारे भाई इंटरनेट पर सही सॉफ्टवेयर और सेटअप ढूंढने के लिए घंटों परेशान होते हैं। कई बार गलत ड्राइवर्स के कारण कंप्यूटर भी खराब हो जाता है।

इसीलिए मैंने निर्णय लिया कि मैं एक ऐसा समर्पित मंच बनाऊँगा जहाँ केवल जाँचे-परखे, 100% सुरक्षित और बिल्कुल सरल हिंदी भाषा में टेक्निकल स्टेप्स शेयर किए जाएँ, ताकि किसी भी वीएलई भाई का काम न रुके।

👤 लेखक और संस्थापक (Founder Profile)

नाम: कन्हैयालाल (Kanhaiyalal Vishwkarma)
पेशा: ब्लॉगर, वेब डेवलपर और सीएससी टेक एक्सपर्ट
आधिकारिक ईमेल: csc@vle.one

🛠️ हमारा गौरव: AutoSizer PRO टुलर

सीएससी सेवाओं के अलावा, मैंने बढ़ई भाइयों, इंटीरियर डिजाइनरों और फर्नीचर निर्माताओं की मदद के लिए एक वैश्विक टूल AutoSizer PRO का भी निर्माण किया है। यह एक पूरी तरह से मुफ़्त ऑनलाइन प्लाईवुड और फर्नीचर पैनल कटिंग कैलकुलेटर है जो लकड़ी की बर्बादी को कम करने और लागत का सटीक अनुमान लगाने में मदद करता है। आप इसे सीधे autosizer-pro.vle.one पर जाकर देख सकते हैं।

🤝 हमारा संकल्प

हमारा लक्ष्य हर एक सीएससी संचालक को आत्मनिर्भर बनाना है। आपके सहयोग और प्यार से हम इस पोर्टल को भारत का सबसे बड़ा और विश्वसनीय सीएससी सपोर्ट कम्युनिटी ब्लॉग बनाएंगे। हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद!

Scroll to Top